Loading...

बीएड की छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगातार की आत्महत्या

Ankita • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के सदर पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत शीला चौक में किराये के कमरे में एक बीएड कॉलेज की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालाँकि युवती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतका 25 वर्षीय युवती शिमला जिला के रोहड़ू तहसील की रहने वाली है। पुलिस थाना धर्मशाला ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने किराये के कमरे में बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब किसी ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।