बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव, जानिए कब होगी परीक्षा……
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बीएड की प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 18 जून को होने वाली थी। पर अब कुछ प्रशासनिक कारणों की वजह से इसमे बदलाव किया गया है।
अब यह परीक्षा आगामी 1 जुलाई को होगी। अभ्यर्थी इस बारे में किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2833648, 2833588 और 2830891 पर संपर्क कर सकते हैं। 15 जुलाई तक इसकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
एचपी बीएड कोर्स 2023 में एडमिशन केवल उन उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जिनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा। इसमें 85 फीसदी सीटें राज्य के उम्मीदवारों के लिए और 15 फीसदी सीटें अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी।
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड लाना जरूरी है।