बीएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत
HNN/ मंडी
बीएसएफ में तैनात मंडी जिले के हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार की मौत से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है साथ ही उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। श्रवण कुमार अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिला मंडी के मेरा मॉसी निवासी बीएसएफ जवान श्रवण कुमार बीती रात श्रीनगर में अचानक ही बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रवण कुमार इन दिनों पंथा चौक स्थित 42 बटालियन में तैनात थे। चिकित्सकीय औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को यूनिट को सौंप दिया गया है। वहीं सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है।