बीएसएल परियोजना के जलाशय से मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 9 Apr 2023, 6:03 PM | Updated: 9 Apr 2023, 6:03 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर की बीएसएल परियोजना के जलाशय से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय कर्म सिंह निवासी महादेव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कर्म सिंह शनिवार से लापता था। जिसके चलते उसके परिजनों ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद आज कुछ लोगों ने जलाशय में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। तो उन्होंने इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।