Loading...

बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी, इतने विद्यार्थी हुए पास…..

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 47.06 प्रतिशत रहा। बता दें परीक्षाएं बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई थी।

इस दौरान कुल 2533 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से कुल 936 विद्यार्थी पास हुए है। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना लॉगइन आईडी के जरिये परिणाम देख सकते हैं।

इससे पहले तक विश्वविद्यालय बीए, बीएससी व बीकॉम के अंतिम वर्ष के अलावा बीकॉम द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित कर चुका है। इस कोर्सिज की परीक्षाओंं की पास प्रतिशतता काफी अच्छी रही थी।