बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 84.10 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम 84.10 फीसदी रहा है।
बता दें बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई थी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि रिजल्ट विद्यार्थियों की लॉग इन आईडी पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इससे पहले एचपीयू बीएससी सेकेंड ईयर का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर चुका है।