Loading...

बीच सड़क पर अचानक पलटी चलती कार, एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी

Ankita • 14 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। ताजा मामला हमीरपुर बाईपास का है, यहां बीच सड़क पर अचानक ही चलती कार पलट गई।

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल की पहचान कमलजीत निवासी पांडवीं जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कमलजीत कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह हमीरपुर बाईपास के पास पहुंचा तो कार अचानक ही अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई जिससे व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भिजवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना हमीरपुर की पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।