बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास मंगलवार को नक्सलियों के हमले में तीन सुरक्षा जवान शहीद हो गए। जबकि गोलीबारी में घायल 14 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुकमा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) नक्सल गतिविधि पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ मंगलवार को ही यहां सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है।
यहां से आज दोपहर कोबरा, एसटीएफ व डीआरजी के जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में 3 जवान शहीद हो गए। जबकि 14 जवान घायल हुए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





