बीड़ बिलिंग की तर्ज पर अब प्रदेश के इस जिले में भी उड़ेंगे मानव परिंदे……
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भी अब पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। बता दें मंडी जिला की ढुंगाथर साइट में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहा है। पर्वतारोहण संस्थान की तकनीकी टीम की मौजूदगी में शनिवार सुबह से शाम तक अलग-अलग समय में पायलट ने उड़ान भरी।
हर तरह से तकनीकी टीम ने यहां जांच परख की है। साइट सभी चीजों पर खरी उतरी है। इसे लेकर रिपोर्ट सरकार को प्रेषित की जाएगी। संस्थान अब अपनी सिफारिश राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद यहां प्रदेश सरकार की ओर से साइट अधिसूचित की जाएगी।
इसके बाद आधिकारिक तौर पर यहां पैराग्लाइडिंग हो पाएगी। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से देवीदहड़, सरोआ, शिकारी देवी और कमरुनाग में पर्यटन कारोबार चमकेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।