Loading...

बीडीओ कार्यालय का इस दिन करेंगे पंचायती राज मंत्री उद्घाटन….

PARUL 6 Feb 2024 Edited 6 Feb 1 min read

विधायक अजय सोलंकी ने भवन का किया निरीक्षण

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन का नया खंड विकास अधिकारी कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। 3 करोड़ 8 लाख की लागत से बनाए गए इस नए कार्यालय का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 8 फरवरी को दोपहर बाद 3:15 बजे करेंगे। वही नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी के द्वारा मंगलवार दोपहर बाद इस भवन का निरीक्षण भी किया गया।

विधायक के द्वारा भवन के निर्माण को बेहतर बताते हुए कुछ कमियों को दुरुस्त करने के भी आदेश दिए गए। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि अभी तक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर का कार्यालय किराए के भवन में चल रहा था।

उन्होंने बताया कि अब इन्हें अपना नया भवन मिल गया है। उन्होंने बताया कि यह भवन शिमला रोड पर मुख्य सड़क के साथ है। जिसके चलते लोगों को पार्किंग की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि नए कार्यालय के बनने से पंचायती कार्यों में और तेजी आएगी। साथ ही ब्लॉक समिति के सदस्यों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में विकास को लेकर बेहतर कार्य करने का भी मौका मिलेगा।

विधायक अजय सोलंकी ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के नए भवन की शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने कहा कि नए भवन का लोकार्पण पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के द्वारा 8 फरवरी को किया जाएगा।