भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने एक नई पॉलिसी लागू करते हुए अब मैच फीस के तौर पर महिला और पुरुष के बीच के भेदभाव को ही खत्म कर दिया है। बीसीसीआई ने कहा कि अब से महिला और पुरुष को बराबर मैच फीस मिलेगी। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी है।
उन्होंने बताया है कि अब से महिलाओं को भी पुरुष को समान ही मैच फीस मिलेगी। टेस्ट क्रिकेट में एक मैच के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं, जबकि वनडे इंटरनेशनल में पुरुषों को एक मैच के 6 लाख रुपए दिए जाते हैं।
जय शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ”बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख रुपये), वनडे (6 लाख रुपये), टी20 (3 लाख रुपये)। समान वेतन हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।”
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





