बी आर सी नाहन में समग्र शिक्षा के तहत डी आर जी के लिए दिया गया प्रशिक्षण
HNN/नाहन
बी आर सी नाहन में समग्र शिक्षा के तहत जिला स्रोत समूह (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप) डी आर जी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर श्री राजीव ठाकुर जी ने किया। उन्होंने बताया की यहां प्रशिक्षण लेने के बाद यह ग्रुप खंड स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देगा और इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला प्रबंधन समिति के सदस्यों की जिम्मेदारियों से अवगत करवाना है।
इस प्रशिक्षण में समग्र शिक्षा द्वारा चलाई जा रही सभी इंटरवेंशंस की विस्तृत जानकारी संस्थान के जिला समन्वयको द्वारा दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के जिला समन्वय श्री हिमांशु भारद्वाज जी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में लगभग 60 सदस्य मौजूद रहे। जिनमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य , सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अध्यापक शामिल रहे।
साथ ही उन्होंने कहा की एस एम सी के मजबूत जिला स्रोत समूह के माध्यम से विद्यालय की व्यवस्था एवं कार्यकारिणी को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने समग्र शिक्षा की सभी इंटरवेंशंस में एसएमसी की भूमिका से भी अवगत कराया।
उन्होंने कुछ उदाहरण देकर बताया कि सभी समस्याओं का समाधान सरकार के पास नहीं होता बल्कि विधालयों में दिए गए अच्छे संस्कारों से सभी समाधान संभव हो जाते हैं। कार्यशाला के सफल कोऑर्डिनेशन के लिए संस्थान के प्रवक्ता श्री यशपाल शर्मा जी की अहम भूमिका रही।