Loading...

बुआ के घर गया 17 वर्षीय किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 29 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत जंगल खुर्द से 17 वर्षीय किशोर लापता हुआ है। किशोर की पहचान अभिषेक निवासी हरोली के रूप में हुई है, जो कि अपनी बुआ के घर आया हुआ था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शाम लाल निवासी हरोली ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा अभिषेक बीती 23 जुलाई को अपनी बुआ के घर गया हुआ था। बीते शुक्रवार को अभिषेक ने हरोली घर वापिसी के लिए दोपहर एक बजे नंगल खुर्द से बस ली थी, लेकिन रात होने तक भी घर ना आया।

किशोर के पिता ने अपनी रिश्तेदारी व बस स्टैंड में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।