बुजुर्गों के लिए कल यहां आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर….
HNN/ शिमला
कोशिश एक आशा स्पेशल स्कूल में बुजुर्गों के लिए कल 12 अगस्त को एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में हंस फाउंडेशन के चिकित्सक स्वास्थ्य जांच करेंगे। इस शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की जाएगी। इसके अलावा सभी बुजुर्गों को दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगी।
संस्था ने शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ उठाने का आग्रह किया है।