Loading...

बुजुर्ग की ढांक से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

PARUL • 28 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की गांव पंचायत टिप में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की ढांक से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंचकर पाया कि एक बुजुर्ग पीठ के बल नाली में पड़ा हुआ था।

मृतक की पहचान महलू राम पुत्र संत राम गांव टिप उपरला, डाकघर सुराणी तहसील खुंडियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।