Loading...

बुटीक का काम करने वाली महिला के साथ 2 युवकों ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Ankita • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन के भूंपल गांव में एक बुटीक का काम करने वाली महिला के साथ 2 युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार तथा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब वह अपनी बुटीक के बाहर खड़ी थी तो विशाल तथा अश्विनी नामक दो युवक उसके निकट आए और उसे जबरन कार में बिठाने का प्रयास करने लगे।

जब महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग गए। महिला का कहना है कि इनमें से एक युवक को वह जानती है, जब वह उसके घर शिकायत करने पहुंची तो वहां भी युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। डीएसपी नितिन चौहान ने मामले की पुष्टि की है।