बेकाबू ऑल्टो कार ने प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चों को मारी टक्कर, जख्मी

By Ankita Published: 23 May 2023, 12:26 PM | Updated: 23 May 2023, 12:26 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में ग्राम पंचायत कलौहड़ के धनेश्वरी व रोपा गांव के समीप बेकाबू ऑल्टो कार ने प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे बुरी तरह जख्मी हुए है। घायल बच्चों की पहचान सत्यम (8), अनुपमा (10) और दुर्गा (12) के रूप में हुई है।

घायल बच्चों का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कार चालक जाभी राम पुत्र शिवराम गांव धरोट डाकघर बरौहकड़ी तहसील निहरी जिला मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक बेकाबू ऑल्टो कार तेज रफ्तारी से आई और प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे बुरी तरह जख्मी हुए है।

वहीं घायल तीनों बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सुंदरनगर से श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। खबर की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।