बेकाबू कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला कांगड़ा की देहरा पुलिस के अंतर्गत का है, यहां एक कार ने राहगीर को कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही कार चालक नितिन खिलाफ आईपीसी की धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इस दौरान बेकाबू कार (HP 01D 4601) ने उसे कुचल दिया। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे टांडा अस्पताल रैफर किया गया, जहां प्रदीप की मौत हो गई। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।