Loading...

बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े वाहन को मारी टक्कर, महिला घायल

By PARUL Published: 19 Feb 2024, 1:19 PM | Updated: 19 Feb 2024, 1:20 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला कांगड़ा में बड़सर के अंतर्गत ब्लॉक चौक बिझड़ी में एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला घायल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिझड़ी से सलौणी की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर से वाहन आयुर्वेदिक अस्पताल की दीवार से टकराकर हवा में लटक गया। इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रही महिला भी कार की चपेट में आ गई। हादसे में महिला को हल्की चोटें लगी हैं।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों वाहन मालिकों के बीच आपसी समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया है। बिझड़ी पुलिस चौकी के एएसआई अनिल शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।