Loading...

बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, पिता से मांगी इतने लाख की फिरौती…

Ankita • 25 Jun 2024 • 1 Min Read

शिकायत के बाद पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया युवक

HNN/ सोलन

जिला सोलन के एक युवक द्वारा अपने ही अपहरण की साजिश रचने का मामला संज्ञान में आया है। इतना ही नहीं युवक ने अपने पिता से एक लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। आरोपी युवक के भाई अभय गोयल निवासी कथेड़ बाईपास ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अमन गोयल को हरियाणा क्षेत्र के शाहपुर के समीप बने गुरुद्वारा के पास सड़क से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में अभय गोयल ने बताया कि उसके भाई अमन के मोबाइल नंबर से उसके एक दोस्त के व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि वह अमन गोयल के पिता को बता दे कि अमन उनके पास है। अमन के पिता को कह दे कि एक घंटे में 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो।

इस बीच अमन का एक फोटो भी भेजा, जिसमें वह बेसुध दिखाया गया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि वह बेकरी का काम करता है तथा बिजनेस की कार्यशैली से परेशान था। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी जिस पर परिवार से पैसे लेने के लिए अपहरण की झूठी साजिश रची। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।