Loading...

बेटे ने पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, टांडा हॉस्पिटल रेफर

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां में बेटे ने अपने ही पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम गांव घलेड़ा डाकखाना टिक्कर खतरियां की उसके बेटे पम्मू से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस घटना में रघुवीर बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे भोरंज अस्पताल लाया गया , जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने हमीरपुर अस्पताल भेज दिया। यहां पर भी हालत में कोई सुधार न देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है।