लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही, काटे चालान

PRIYANKA THAKUR | 8 जून 2022 at 10:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा

उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्यवाही करते हुए बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर शिकंजा कसा और चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने तकरीबन डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान काटकर मामले अदालत में भेजें।

जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से अवैध पार्किंग को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर में करीब डेढ़ दर्जन वाहनों पर शिकंजा कसते हुए उनके चालान काट कर अदालत में भेजे गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से वाहन चालको में अफरा-तफरी मच गई। कुछ वाहन चालक तो समय रहते अपने वाहनों को वहां से निकाल गए लेकिन कुछ वाहन वहीं रह गए। उधर , डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि अवैध पार्किंग से काफी दिक्कतें लोगों को पेश आ रही थी। जिसके चलते पुलिस द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]