बैरी रजादियां स्कूल के विद्यार्थियों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बैरी रजादियां द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। सभी बच्चे और अध्यापक सबसे पहले टीहरा टनल से होते हुए सुंदरनगर पहुंचे। इसके बाद टीहरा टनल से होकर जाते हुए बच्चों ने बड़ा रोमांच अनुभव किया। इसके पश्चात सभी सुंदरनगर झील के पास पहुंचे तथा झील के सौंदर्य को निहारा।
थोड़ी देर रुकने के पश्चात सभी रिवालसर पहुंचे, जहां पर बच्चों ने रिवालसर झील तथा वहां बने चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के पशुओं तथा अन्य जीवों को देखकर आनंद लिया। लगभग दो-तीन घंटे तक यहां रुकने के पश्चात सभी ऊंची चोटी पर स्थित नैना देवी मंदिर में पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान बच्चों और बड़ों ने नाचते गाते हुए इस पूरे भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। स्कूल के मुख्य अध्यापक सुमन कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के मानसिक विकास में वृद्धि होती है तथा उन्हें व्यवहारिक ज्ञान मिलता है।
इस भ्रमण में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूजा देवी, आशा देवी, प्रोमिला, नीलम, दीक्षा, द्रौपदी, श्यामलाल, सुमन कुमार, सोनाक्षी, संतोष, सरिता, भुवनेश्वर, कल्पना, नेहा, रितु, ललिता, आकांक्षा, अभय, पलक, युवराज, केशव, दीक्षित, अक्षित, अक्षु, अर्पिता, प्रांजल, शिवांश, अद्विक, कनिका, अनमोल, योगेश, वरनिता, सारांश, सिमरन, रितेश, अनामिका, रूही, दिवांश, अक्षित, दिव्यांश, शानवी, वंशिका आदि शामिल रहे।