बोलेरो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के बदाह में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान महेश राज(25) निवासी शमशी और विवेक(29) निवासी देवडोभी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात बदाह में एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।