मां-बाप की इकलौती संतान था सचिन, 5 वर्ष पहले ही हुआ था भर्ती
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बल्डूहक के मझोग गांव में ब्यास नदी में डूबने से 24 वर्षीय नौसैनिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सचिन राणा पुत्र सुरेश कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, सचिन अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। जब सब दोस्त किनारे पर एक साथ बैठे थे तो सचिन पानी में छलांग लगाकर नहाने चला गया, परंतु वह काफी देर तक बाहर नहीं आया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान घटनास्थल के पास ही एक ढलान पर काम कर रहे कुछ लोगों ने शोर मचाया की कोई पानी में डूब रहा है। यह सुनते ही उसके दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और नादौन अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सचिन के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।
सचिन 5 वर्ष पूर्व ही भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था। आजकल वह छुट्टी पर घर आया था और उसे आए हुए करीब 20 दिन हो गए थे। इकलौते बेटे के इस तरह से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ आ गिरा है क्योंकि घर में सचिन ही एक इकलौता कमाने वाला था। सचिन अपने पीछे माता-पिता और एक छोटी बहन छोड़ गया है। थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group