Loading...

ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत, महिला चोटिल

Ankita • 28 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के सामने छरूडू के पास ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई है। घायल महिला को सिविल अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान हरेश नगीनदास शाह मकान नंबर 11/329 एसबी रोड सदगुरु होटल सिद्धार्थ नगर गोरेगांव पश्चिम मुंबई के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान जय श्री गांधी पत्नी राजेश गांधी ए-904 टाइटेनियम टावर मुंबई के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राफ्ट में सात लोग सवार थे और ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का आनंद ले रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। पर्यटकों ने बबेली प्वाइंट से राफ्टिंग शुरू की थी। छरूडू के पास राफ्ट पलट गई।