ब्यास नदी से बरामद हुआ एक सप्ताह से लापता 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/ मंडी
जिला मंडी के धर्मपुर में लड़भड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह में ब्यास नदी से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 67 वर्षीय सिद्धपुर निवासी बुजुर्ग श्याम लाल पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग 7 से 8 दिन पहले सिद्धपुर क्षेत्र से लापता हो गया था। जिसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बुजुर्ग का शव अब ब्यास नदी में पड़ा हुआ मिला है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। खबर की पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है।