ब्यूटीपार्लर में हुआ भीषण अग्निकांड, 80 फीसदी सामान जलकर हुआ राख

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में बस स्टैंड के समीप ब्यूटीपार्लर में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालांकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं इस अग्निकांड में काफी नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के समीप एक ब्यूटी पार्लर में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते ब्यूटीपार्लर से आग की लपटें उठने शुरू हो गई। पार्लर से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो साथ लगता बैंक इसकी चपेट में आ जाता। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी उस समय ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली लड़की बस में सामान भेजने के लिए बस स्टैंड गई थी।

हैरानी की बात है कि बैंक में आग को बुझाने तक का कोई यंत्र नहीं लगा है। इस अग्निकांड में पार्लर के अंदर रखा 80 फीसदी सामान जलकर राख हो गया है।

घटना के बाद साथ में लगते बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी ने इस बाबत पुलिस थाना करसोग में सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।