लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ब्रमोह्ती मंदिर में नहाते समय दो युवकों की मौत, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सतलुज दरिया में बहा युवक, साथी ने बचाने की कोशिश में गंवाई जान

सतलुज दरिया के तेज बहाव में दो युवक बह गए। एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मेहतपुर

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिवार के साथ दर्शन को आए युवकों की दरिया में डूबने से मौत, क्षेत्र में फैली शोक की लहर

मंदिर दर्शन के बाद नहाने उतरे युवक बह गए सतलुज के तेज बहाव में
लुधियाणा निवासी विकास शर्मा अपने परिवार के साथ ब्रमोह्ती मंदिर दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद वह नहाने के लिए सतलुज दरिया में उतर गया, लेकिन पानी की गहराई और बहाव को समझ नहीं पाया और डूबने लगा।

साथी को बचाने गया रितांश बाली भी बह गया पानी में
विकास को डूबता देख कलसेहड़ा गांव निवासी रितांश बाली पुत्र उमेश बाली उसे बचाने के लिए पानी में कूदा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी बह गया। उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक भी बचाव के लिए आगे आए लेकिन वे मुश्किल से अपनी जान बचा पाए।

एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी, पुलिस जांच में जुटी
रितांश बाली का शव गोताखोर कमलप्रीत की टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण विकास शर्मा की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची मेहतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]