Loading...

ब्रह्मकुमारियों ने सीएम सुक्खू की कलाई पर बांधी राखी

Ankita • 19 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

ब्रह्मकुमारी, शिमला शाखा से जुड़ी ब्रह्मकुमारियों ने आज यहां रक्षा बंधन के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश केडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह एवं परस्पर विश्वास का प्रतीक है और समाज में आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा देता है।