Loading...

ब्रेकिंग न्यूज़- परीक्षा से 2 दिन पहले लीक हुआ जेओए आईटी का पेपर

PRIYANKA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद अब जेओए आईटी का पेपर लीक हो गया है। जेओए का यह पेपर रविवार यानी 25 दिसंबर को होना था, लेकिन उससे पहले ही यह पेपर लीक हो गया।जिसके चलते कर्मचारी चयन आयोग ने जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिस में दबिश देते हुए महिला कर्मचारी को अढ़ाई लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। उक्त महिला कर्मचारी आयोग में बड़े पद पर कार्यरत बताई जा रही है।

यह महिला कर्मचारी आंसर शीट को जांचने के मामले को लेकर भी पिछले काफी समय से चर्चा में थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला चार युवकों को पेपर बेच रही थी। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को जेओए आईटी का पेपर बेचते हुए पकड़ा है। इतना ही नहीं, इनमें से एक आरोपी की मां कर्मचारी चयन आयोग की कर्मचारी भी बताई जा रही है।