Loading...

ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई एचआरटीसी की बस, हादसे में…

By Ankita Published: 15 Feb 2024, 2:53 PM | Updated: 15 Feb 2024, 2:53 PM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां ब्रेक फेल होने की वजह से एक एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। हादसे में सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और बस को भी काफी अधिक नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी डिपो बिलासपुर की बस घुमारवीं-अमृतसर रूट पर जा रही थी। इस दौरान अघार से कुछ दूरी पर अचानक ही बस की ब्रेक फेल हो गई। हादसे के दौरान बस में बैठीं सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

इस दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को डिस्पेंसरी की सुरक्षा दीवार के साथ टकराया दिया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।