लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भटियात विस क्षेत्र में 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर- पठानिया

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधानसभा अध्यक्ष ने तुलड़-कुडेरा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत घटासनी में लगभग 1 करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले तुलड़-कुडेरा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्मित होने से तुलड़, कुडेरा, बासी, बनोइ गांव की 2000 से अधिक आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस संपर्क सड़क मार्ग को बनोइ गांव तक विस्तार दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जारी वित्त वर्ष के दौरान इन सड़क परियोजनाओं पर 134 करोड़ रूपयों की धन राशि व्यय की जा रही है । साथ में उन्होंने ये भी कहा कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित सभी गांव को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा।

विभागीय विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ककीरा के लिए लगभग 24 करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को जल्द स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ में ऊपरली तथा निचली बडिंगी गांव को एक करोड़ 18 लाख की राशि से निर्मित होने वाली नई पेयजल योजना का भी जल्द लोकार्पण होगा। इस योजना के तहत 90 प्रतिशत से अधिक कार्य को संपूर्ण कर लिया गया है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने सड़क निर्माण को लेकर लोगों से भूमि दान देने का आग्रह भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्वेच्छा से भूमि दान करने वाले लोगों को शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। इससे पहले यहाँ पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया व शेष समस्याओं को जल्द समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]