लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भरमौर के साडा क्षेत्र में शुरू होगी डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था- अपूर्व देवगन

PARUL | 26 नवंबर 2023 at 3:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

साडा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत होंगे निर्माण कार्य

HNN/चंबा

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जनजातीय उपमंडल भरमौर का प्रवास कर यहाँ विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जनजातीय उपमंडल भरमौर से संबंधित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था को शुरू करने के लिए खंड विकास अधिकारी को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता है। उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि साडा क्षेत्र में भवन निर्माण गतिविधियों को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के अनुसार करना सुनिश्चित बनाया जाए। साथ में भवन निर्माण के लिए नक्शे स्वीकृति की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड भरमौर से लेकर हेलीपैड तथा भरमाणी माता मंदिर मार्ग में स्ट्रीट लाइट् साडा के माध्यम से स्थापित की जाएगी। बैठक में पुराने बस स्टैंड भरमौर के समीप निर्मित पार्किंग को लेकर भी विस्तृत चर्चा के दौरान उपायुक्त ने शुल्क आधारित व्यवस्था शुरू करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने जिम शुरू करने को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान साडा के तहत निर्मित विभिन्न परिसरों से आय, वर्तमान में सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा की जा रही साफ सफाई व्यवस्था सहित दूसरे विभिन्न मामलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तँवर ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत किया जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी का ब्यौरा रखा।

इस दौरान कार्यवाही का संचालन एसडीम कुलबीर सिंह राणा ने किया। बाद में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय प्राइमरी तथा उच्च पाठशाला सठली का निरीक्षण करते हुए यहां मिड डे मील तथा शिक्षा गुणवत्ता की जांच के साथ स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]