Loading...

भविष्य में रोबोट नर्स करेंगी मरीजों की देखभाल

NEHA 21 Sep 2024 Edited 21 Sep 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार डॉ. सरिता भारती ने बताया कि भविष्य में मरीजों की देखभाल रोबोटिक नर्स के माध्यम से की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिमहल में आयोजित कार्यशाला में डॉ. सरिता भारती ने नर्सिंग अधीक्षक, मेटर्न, वार्ड सिस्टर और स्टाफ नर्सों को रोबोटिक नर्स के बारे में जानकारी दी।

डॉ. सरिता भारती ने बताया कि विदेशों में रोबोटिक नर्स के जरिये मरीजों की देखभाल करने के साथ ही क्वालिटी केयर सुविधा दी जा रही है। भविष्य में सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा शुरू होगी, जिसमें नर्सेस को आधुनिक तकनीक के जरिये दिए जाने वाली देखभाल के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

रोबोट नर्स एक ऐसी तकनीक है जिसमें रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता प्रदान की जाती है। ये रोबोट नर्स मरीजों की देखभाल में मदद करते हैं, जिसमें दवा देने से लेकर इंजेक्शन लगाने तक का काम शामिल है।