Loading...

भाई और भाभी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

PARUL • 2 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल नगरोटा बगवां में एक हत्याकांड का मामला सामने आया है जहां जसौर पंचायत के एक व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी भेडू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक का बड़ा भाई सुरेश जमानाबाद स्कूल में राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता पद पर तैनात था। दोनों भाईयों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों भाई लड़ाई करने लगे।

जिस दौरान दीपक ने पिस्तौल से अपने भाई सुरेश और भाभी को गोली मार दी और घटना के बाद खुद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दीपक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से वारदात को अंजाम दिया।

वहीं घटना की सुचना मिलते ही नगरोटा बगवां के डीएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।