भागसू नाले में बहा पंजाब का 32 वर्षीय पर्यटक, कुछ देर बाद बरामद हुआ शव

By Ankita Published: 17 Sep 2023, 2:26 PM | Updated: 17 Sep 2023, 2:26 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एक हादसा पेश आया है, जिसके पंजाब के एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पवन कुमार (32) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजदीक राकेश टेंट हाउस जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, पवन अपने दोस्तों के साथ जालंधर से मैक्लोडगंज आया था। अमित कुमार निवासी जालंधर ने बताया कि वह और उसके चार दोस्त भागसूनाग वाटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे। इस दौरान नाले में अचानक पानी बढ़ गया और पवन पानी के तेज बहाव में बह गया।

जिसके बाद युवक के दोस्तों ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचन मिलते ही पुलिस और एसडीआरफ कांगड़ा की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने युवक की तलाश शुरू की। जिसके बाद युवक का शव करीब 100 मीटर आगे बरामद किया गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने खबर की पुष्टि की है।