Accident / शिवपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
शिवपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हुआ।
Accident / शिवपुर में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तपेंद्र कुमार निवासी काहनूवाला घायल हो गया। शिकायतकर्ता दलवीर सिंह के अनुसार, पांवटा साहिब की ओर से आ रही बाइक को पुरुवाला की तरफ से आई कार ने गलत दिशा में आकर टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आईं। कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सिरमौर/पुरुवाला
गुरु कृपा फास्ट फूड के पास हुआ हादसा
दलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव शिवपुर में गुरु कृपा फास्ट फूड के पास खड़े थे। उसी दौरान मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हुई। उन्होंने बाइक सवार से उसका नाम और पता पूछा तो उसने अपनी पहचान तपेंद्र कुमार, निवासी काहनूवाला, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के रूप में बताई। पुलिस फरार कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।