HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा द्वारा सोलन जिला के परवाणू में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सुबह तकरीबन 11:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में चुनाव नतीजों को लेकर गहन मंथन भी किया गया।
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे और अन्य उपस्थित रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है बैठक में ओपीएस व कांग्रेस की गारंटियों के चुनाव पर प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा भाजपा ने लाभार्थियों के वोट बैंक पर भी चर्चा की। किस जिला से कितनी सीटें पार्टी जीत सकती है, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




