Loading...

भाजपा नेताओं ने सरकार को लिया आड़े हाथों ,पूछा- कब साकार होगा झूठी गारंटियों का सपना

By Ankita Published: 6 Jun 2023, 3:45 PM | Updated: 6 Jun 2023, 3:45 PM 1 min read

HNN/ शिमला

भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं विधायक रणधीर शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल ने ने फिर एक बार प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सात महीनो में भी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम साबित रही है।

कंग्रेस की गारंटियाँ हवाई जुमले बन कर रह गई हैं।विधानसभा के चुनावों को जीतने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा देकर सत्ता में आई सरकार आज अपनी ही दी गई गारंटियों से भाग रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की सत्ता में आने के लिए घर-घर जाकर प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी।

जोकि अभी तक पूरी नहीं की गई है। 15 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी दी और कहा कि एक लाख रोजगार पहली कैबिनेट में दिए जाएंगे। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी करने में पूरी तरह विफल हुई है। मुख्यमंत्री ने आते ही खजाना खाली और कर्ज बढ़ने के नाम पर पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है।