ब्रेकिंग न्यूज/डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए

HNN/ शिमला

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा हिमाचल प्रदेश में सुरेश कश्यप के इस्तीफा दिए जाने के बाद पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रहे डॉ. राजीव बिंदल को एक बार फिर से अध्यक्ष पद पर नवाजा गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अरुण सिंह के द्वारा दी गई है।

डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर प्रदेश में खुशी की लहर है। माना यह जा रहा है कि यह नियुक्ति वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में भाजपा का परचम फहराने को लेकर की गई है। यही नहीं प्रदेश में चल रही भाजपा की गुटबाजी को लेकर भी डॉक्टर बिंदल को इसका पटाक्षेप करने के लिए तथा फिर से भाजपा का अनुशासन कायम करने को लेकर नियुक्ति दी गई है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अगले वर्ष संसदीय चुनाव होने हैं वही प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव भी बहुत जल्द होने हैं। ऐसे में सांसद सुरेश कश्यप को पूरी तरह से अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहने काफी समय अब पूरी तरह मिल पाएगा।

वही शिमला नगर निगम के चुनावों को लेकर भी डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति को विशेष रणनीति के तहत शामिल किया गया है। बता दें कि डॉ राजीव बिंदल प्रदेश की भाजपा राजनीति में चाणक्य के रूप में भी जाने जाते हैं।

हालांकि उनकी अपने ही पार्टी में एक गुट के द्वारा कई बार घेराबंदी भी की गई। यही नहीं उनको कई प्रकार से आरोपों मैं कथित तौर पर सन लिप्त होने को लेकर भी षड्यंत्र किए गए बावजूद इसके एक बार फिर दमदार तरीके से प्रदेश भाजपा को अनुशासित करने में जुट गए हैं।

वहीं एक बार फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेवारी दिए जाने को लेकर डॉ राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम भाजपा दिग्गजों का आभार भी व्यक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति को लेकर जिला सिरमौर सोलन में खुशी की भी लहर है।