भाजपा ने विजय ज्योति सेन और प्रेम ठाकुर को बनाया चुनाव का जोन सह प्रभारी  

VIJEY.jpg

HNN/ शिमला

शिमला नगर निगम के चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की सदस्य विजय ज्योति सेन को निगम के अंतगर्त आने वाले कसुपंटी निर्वाचन के छः महिला आरक्षित वार्डों लोअर ढली, मल्याणा, पंथा घाटी, कसुंपटी, न्यू शिमला और विकासनगर वार्ड का जोन सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जबकि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम ठाकुर को निगम के अंतर्गत आने वाले कसुपंटी विधानसभा के छः अनारिक्षत वार्ड अपर ढली, शांति बिहार, भटटाकूफर, सांगटी, कंगनाघार और पटयोग वार्ड का जोन सह प्रभारी बनाया गया है।

इस बारे प्रदेश भाजपा समिति के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आदेश पत्र जारी किए गए हैं। विजय ज्योति सेन ने बताया कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगी। बताया कि शिमला नगर निगम के चुनाव में इस बार भी भाजपा का वर्चस्व कायम रहेगा।