भाजपा में शामिल हुए अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह बागी विधायक
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सभी छह बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर,राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो और इंदर दत्त लखनपाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले इन 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि दल-बदल कानून के तहत 6 माननीय विधायकों के खिलाफ शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन के माध्यम से हमारे सचिवालय को मिली, जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया।