भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने मंडी के रक्षित गुप्ता
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से संबंध रखने वाले रक्षित गुप्ता एनडीए की परीक्षा पास कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने है। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का महौल है। बता दें रक्षित गुप्ता ने महज 17 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हांसिल की है।
बता दें रक्षित गुप्ता जिला मंडी के गोहर उपमंडल के निकटवर्ती गांव काकड़ के रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक, रक्षित गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा गोहर के डीएवी स्कूल से हुई है जबकि छठी कक्षा उन्होंने हमीरपुर के सैनिक स्कूल सुजानपुर से की है।
रक्षित गुप्ता ने 2019 में प्लस टू तक की पढ़ाई की है। रक्षित गुप्ता के पिता उमेश गुप्ता गोहर में व्यवसायी हैं, जबकि माता सफल गृहिणी हैं। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने यह मुकाम पाकर उनका नाम रोशन किया है।