HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के बेटे स्वास्तिक ठाकुर ने एक बड़ी उपलब्धि हांसिल की है। बता दें स्वास्तिक ठाकुर ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, स्वास्तिक ठाकुर सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत सन्याडी मोड़ के गांव मलेठी के रहने वाले है। बता दें केरल में हुई पासिंग आउट परेड के बाद सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिलने के बाद स्वास्तिक ठाकुर को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्वास्तिक ठाकुर ने बताया कि चार साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्होंने यह मुकाम हांसिल किया है। बता दें स्वास्तिक के पिता नरेश ठाकुर आनी में उपमंडलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं और माता निशा ठाकुर गृहिणी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





