भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने मंडी के संतोष कुमार
HNN/ मंडी
जिला मंडी के हवानी गांव बलद्वाड़ा से संतोष कुमार भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। हैदराबाद डंडीगल वायु सेना अकादमी में 212 ऑफिसर्ज कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्नातक प्रशिक्षुओं को राष्ट्रपति कमीशन प्रदान किया। इस अवसर पर संतोष कुमार के कंधों पर पिता ऑनरेरी कैप्टन प्रकाश चंद ठाकुर व माता विमला ठाकुर ने फ्लाइंग ऑफिसर के रैंक लगाएं।
संतोष ने 2019-2022 में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से बीएससी में ग्रेजुएशन की है। संतोष कुमार के पिता प्रकाश चंद ठाकुर सेना से ऑनररी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता विमला देवी गृहिणी हैं। उनके दादा भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।