Loading...

भारतीय सेना में कर्नल बनी भवानीपुर गांव की सपना राणा

PARUL • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में विधानसभा क्षेत्र दून की ग्राम पंचायत बढलग के भवानीपुर मेहलोग गांव की सपना राणा भारतीय सेना में कर्नल बनी हैं। सपना ने सीडीएस की परीक्षा पास कर अपना बचपन का सपना पूरा किया है। सपना ने चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उन्हें भारतीय सेना की आर्मी सर्विसेज कोर में लेफ्टिनेंट का रैंक प्राप्त हुआ। इसके अलावा उन्होंने कई मेडल भी प्राप्त किए हैं। अब सपना को सेना में बटालियन के कमान ऑफिसर के पद से नवाजा गया है।

सपना ने 10वीं तक की शिक्षा बढलग के सरकारी स्कूल से प्राप्त की और उसके बाद 12वीं तक की शिक्षा सोलन के राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और स्नातक की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय सोलन से प्राप्त की। सपना की इस उपलब्धि से मायके और सुसराल में जश्न का माहौल है।