Loading...

भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने घर से किया मतदान, बैलेट पेपर से पहली बार….

SAPNA THAKUR • 2 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने आज 34वीं बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मजबूत लोकतंत्र का संदेश दिया। पहले जहाँ वह 12 नवंबर को बूथ पर जाकर ही मतदान करने की इच्छा जाहिर कर रहे थे तो वहीं तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने घर पर ही मतदान करने का फैसला लिया।

जिसके चलते किन्नौर के कल्पा में उन्होंने अपने घर पर ही बैलेट पेपर से मतदान किया। आज चुनाव आयोग की टीम उनके घर पर पहुँची थी। बता दें, श्याम सरण नेगी हमेशा बूथ पर जाकर ही मतदान करते है मगर उन्होंने पहली बार घर से मतदान किया। बता दें, श्याम सरण नेगी 105 साल के है और वह सभी लोगों के लिए प्रेरणा भी बनकर उभरे है।

बता दें, एक जुलाई, 1917 को कल्पा में जन्में श्याम सरण नेगी ने पहला वोट 25 अक्तूबर, 1951 को ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद हुए पहले चुनाव में डाला था। कल्पा जनजातीय जिले का हिस्सा है। यहां बर्फबारी होने से पहले ही मतदान प्रक्रिया हो गई थी और श्याम सरण नेगी ने सबसे पहले वोट डाला था।