Loading...

भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, आज जाएंगे श्रीनगर

PRIYANKA THAKUR • 28 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शनिवार को श्रीनगर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी श्रीनगर जाने का कार्यक्रम बना है। मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार दोपहर को शिमला से बिलासपुर जाएंगे। यहाँ विजयपुर स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र के शादी समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

दोपहर बाद विजयपुर से ही चंडीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। शाम को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। रात्रि ठहराव श्रीनगर में होगा। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री जेएंडके के लेफ्टिनेंट गवर्नर से मुलाकात करेंगे। 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन होना है। जिसके लिए 30 जनवरी को मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होंगे।