लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारत जोड़ो यात्रा देश में लाएगी नया बदलाव: चौ. राम कुमार

PARUL | 8 सितंबर 2023 at 11:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर सीपीएस राम कुमार ने देश को बधाई

HNN/बद्दी

भारत जोड़ो यात्रा आज़ादी के बाद देश की सबसे बड़ी यात्रा थी जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरे देश को एक सूत्र में बांधा। भारत जोड़ो यात्रा देश में एक नया बदलाव लेकर आएगी और 2024 में इस यात्रा के सार्थक परिणाम देश में देखने को मिलेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सीपीएस एवं दून विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा के कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में एक अलग संदेश दिया और देश को एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि रोज की 30 किलोमीटर यात्रा में लोग राहुल गांधी के स्वागत में दिल से साथ चलते थे। उन्होंने यात्रा का एक साल पूरा होने पर देश को बधाई दी।

राम कुमार चौधरी ने इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा के हिमाचल से 4 सांसद लोगों ने चुनकर यहां के हितों की बात उठाने भेजे थे। लेकिन बड़े शर्म की बात है प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा ओर दून में हुए भारी नुकसान के बाबजूद भी सांसद सुरेश कश्यप ने फूटी कौड़ी नहीं दी।

सांसद महोदय रात के अंधेरे में मुंह छुपाते हुए दौरे कर रहे हैं और सिर्फ अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुध ले रहे हैं। क्योंकि जनता के बीच जाने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही न ही उनसे सांसद निधी से 1 रुपया भी आपदा प्रभावित लोगों को दिया गया

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]